राजकार्य में बांधा पहुंचाने के आरोप में दो गिरफ्तार
अलवर| अरावलीविहार थाना पुलिस ने बुधवार को दो जनों विनय मीणा नीरज को राज कार्य में बांधा पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात करीब 11.45 बजे एएसआई भगवान सहाय एवं कांस्टेबल विष्णु कुमार काली मोरी रेलवे फाटक के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान एक कार को चैकिंग के लिए रोका गया और जिसमें चालक सहित दो अन्य लोग सवार थे। पुलिस ने जब चालक से कार के कागजात मांगे तो उसके पास कार के कागजात नहीं मिलने पर एएसआई ने कांस्टेबल विष्णु कुमार को कार में बैठा दिया ओर कार को थाने ले जाने की बात कही, मगर चालक कार को थाने ले जाने की बजाए रूपबास की ओर ले गया और कांस्टेबल को इधर-उधर घुमाता रहा देर रात दोनों काे गिरफ्तार कर लिया गया।