दो दिन का सीवर कनेक्शन शिविर आज से
अलवर | आरयूआईडीपीनगर परिषद की ओर से सीवर कनेक्शन की स्वीकृति के लिए दो दिन का शिविर सोमवार से स्कीम तीन स्थित गड्ढे वाले पार्क में शुरू होगा। आरयूआईडीपी के सहायक सामुदायिक अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कनेक्शन की स्वीकृति लेने के बाद उपभोक्ता स्वयं के खर्च से प्रशिक्षित प्लंबर द्वारा सीवर कनेक्शन करा सकते हैं। शिविर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक चलेगा।