श्याम मंदिर पदयात्रा समिति की बैठक
अलवर. श्रीगणेश श्याम मंदिर पदयात्रा समिति की बैठक शनिवार को खाटू श्याम मंदिर शिवाजीपार्क में हुई। बैठक में 12 मार्च को सुबह 9 बजे खाटूधाम पदयात्रा का शुभारंभ करने का निर्णय लिया। प्रवक्ता शिवचरण कमल ने बताया कि पदयात्रा में अलवर से करीब 300-400 श्रद्धालु खाटू श्याम के लिए रवाना होंगे और 16 मार्च को पहुंचेंगे। इस अवसर पर कैलाश सोनी, रामनिवास सैनी, पंकज शर्मा, चंदा सैनी, ऊषा शर्मा, दौलत सिंह, अनिल अरोड़ा, राजेश वर्मा आदि मौजूद थे।