भामाशाह आधार कार्ड बनाने के लिए शिविर शुरू
गुप्ताने बताया कि शिविर 12 फरवरी को वार्ड 48, 49 50 के लिए रा. बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवाजी पार्क में लगाया जाएगा। 13 फरवरी को वार्ड 4, 5 6 का शिविर राजकीय माध्यमिक विद्यालय दीवानजी का बाग, 15 फरवरी को वार्ड 7 8 का राजकीय प्राथमिक विद्यालय चांवडपाड़ी में, 16 फरवरी को वार्ड 3, 9 11 का मेहताब सिंह नोहरा स्थित स्कूल नं. 5 में, 17 फरवरी को वार्ड 10, 16 17 के लिए नगर परिषद में, 18 फरवरी को वार्ड 12, 13, 14 15 के लिए गांधी नेशनल स्कूल महल चौक में, 19 फरवरी को वार्ड 18, 32 35 के लिए कंपनी बाग के सामने पुराना सूचना केंद्र, 20 फरवरी को वार्ड 19, 24 25 के लिए राजकीय प्राथमिक विद्यालय मनुमार्ग हाउसिंग बोर्ड में, 22 फरवरी को वार्ड 20, 21, 22 23 के लिए पीलखाना स्कूल में शिविर लगाया जाएगा।
भास्कर संवाददाता | अलवर
नगरपरिषद की ओर से भामाशाह कार्ड बनवाने के लिए पंजीयन और तैयार भामाशाह कार्डों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के दस्तावेजों की पूर्ति करने के लिए शिविर शुरू किए गए हैं। गुरुवार को यह शिविर वार्ड एक और दो के लिए बुध विहार स्थित राजकीय गांधी नेशनल विद्यालय में लगाया गया। ये शिविर 28 फरवरी तक चलेंगे। शिविर में भामाशाह कार्ड के साथ आधार कार्ड के लिए भी पंजीयन कराया जा सकेगा। पहले दिन आधार कार्ड बनाने की मशीन नहीं पहुंचने से लोगों को परेशानी आई। शिविर में कई लोग आधार कार्ड बनाने के लिए भी पहुंचे थे, लेकिन इसके लिए कंप्यूटर अन्य मशीनें नहीं आने से लोगों को परेशानी आई। शिविर में 21 परिवारों का भामाशाह कार्ड के लिए पंजीयन किया गया।