रैली से दिया बेटी बचाने का संदेश
अलवर | राजस्थानराज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर बेटी बचाओ अभियान के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी एवं रैली का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने झंडी दिखाकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली को रवाना किया। रैली के माध्यम से बेटियों को बचाने और उन्हें निरंतर आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। विशिष्ट अतिथि राजकुमार गंगावत एवं मुकेश शर्मा ने विचार व्यक्त किए। संचालन दिनेश कुमार, चंद्रभान, सतीश सैनी एवं ऋतु ने किया। गाइडर आशा शर्मा ने धन्यवाद दिया।