पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ई मित्रों पर अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत

ई-मित्रों पर अधिक शुल्क वसूलने की शिकायत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयविद्यार्थी सेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल को ज्ञापन सौंपकर ई-मित्र संचालकों द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक मनमाने तरीके से शुल्क वसूले जाने की शिकायत की है।

ज्ञापन में लिखा है कि ई-मित्र केंद्रों की जांच कर मनमाने तरीके से वसूले जा रहे शुल्क की जांच की जाए और उक्त संचालकों के खिलाफ कार्रवाई कर दोषी संचालकों का पंजीयन रद्द किए जाएं। ज्ञापन में लिखा है कि इस समय विद्यार्थी विश्वविद्यालय के फार्म भरने के अलावा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन भर रहे हैं। ज्ञापन देने वालों में विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख कुलदीप सैनी, दीपक, नरेंद्र नरुका, विक्की, मनोज, विष्णु, विशाल, रविकांत, महेश, अनिल, त्रिलोक, सोनू, मोहित, दीपक सहित अन्य विद्यार्थी शामिल थे।

खबरें और भी हैं...