पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रम सचिव को ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर| जिलाराजमिस्त्री मजदूर यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को श्रम सचिव रजत मिश्रा का ज्ञापन भेजा है। श्रमिकों की समस्या समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जिला महामंत्री राजकुमार बख्शी ने बताया कि श्रम सचिव रजत मिश्रा को ज्ञापन भेजकर मांग की गई है कि श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीयन किया जाएगा। सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं के आवेदन मैनुअल भी स्वीकार किए जाए। बख्शी ने बताया कि ऑन लाइन के नाम पर श्रम विभाग के अधिकारी श्रमिकों को परेशान कर रहे हैं। जिससे श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने बताया कि यदि श्रमिकों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलनात्मक कदम उठाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...