सैनिक स्कूल परीक्षा में बाजी मारी
अलवर| सैनिकस्कूल परीक्षा 2015-16 में अलवर के लक्ष्य सिद्धार्थ ने परचम लहराया जिले का नाम रोशन किया। मिलिट्री हॉस्पिटल के सामने स्थित दिल्ली कैरियर एकेडमी के छात्र लक्ष्य पुत्र प्रवीण यादव सिद्धार्थ पुत्र चंद्र प्रकाश ने बुधवार को घोषित सैनिक स्कूल परीक्षा परिणाम में बाजी मारी है। इस मैके पर संस्था के डायरेक्टर वेदप्रकाश ने बच्चों को पुरस्कार दिया अभिभावकों ने संस्था के डायरेक्टर अध्यापकों का धन्यवाद किया।