भास्कर प्रीमियम लीग में अलवर टीम जीती
अलवर. दैनिकभास्कर ग्रुप के विभिन्न संस्करणों के बीच क्रिकेट की प्रतियोगिता भास्कर प्रिमियर लीग के तहत शनिवार को जयपुर में हुए पूल के मैच में अलवर ने माय एफ एम को 66 रनों से हरा दिया। अलवर टीम ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 183 रन बनाए जवाब में माय एफ एम 117 रन ही बना सकी। अलवर के बल्लेबाज प्रदीप भारद्वाज ने 41 गेंदों में 70 रन यश गोठडिय़ा ने 40 गेंदों पर 50 रन बनाए। सुरेंद्र ने 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट और नीतेश, मनोज योगी और हितेश नागपाल एवं सुनीत ने 1-1 विकेट लिया। अलवर टीम ने बेहतरीन क्षेत्र रक्षण करते हुए कैच पकड़े।