उपाध्याय की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी आयोजित
अलवर. पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद पदाधिकारी कार्यकर्ता।
भास्कर संवाददाता | अलवर
पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से केडलगंज स्थित कार्यालय में विचार गोष्ठी आयोजित की गई।
शहर महामंत्री रामावतार शर्मा ने बताया कि शहर अध्यक्ष अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में हुई विचार गोष्ठी में कहा गया कि उपाध्याय का जीवन कठिनाइयों में भी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। गोष्ठी में पूर्व शहर अध्यक्ष केजी खंडेलवाल, नप उप सभापति शशि तिवाड़ी, दीपक पंडित, पंडित जले सिंह, सतीश यादव, अंगूरी देवी, रामजीलाल शर्मा, नप की पूर्व सभापति मीना सैनी, पार्षद घनश्याम गुर्जर, सुशीला यादव, मदन गोपाल, सुरजीत भमलाेत , नवजोत सिंह, प्रहलाद अग्रवाल, अविनाथ माथुर, ओमप्रकाश सोमवंशी, शीला स्वामी सहित पार्टी पदाधिकारियों, पार्षद पूर्व पार्षदों ने भाग लिया। गोष्ठी में श्रीनगर में शहीद हुए बहरोड़ क्षेत्र के जवान देवेंद्र यादव सियाचिन में शहीद हुए लांसनायक हनुमनथप्पा को श्रद्धांजलि दी गई।