अधिवेशन की तैयारी पर चर्चा
अलवर| राजस्थानपरिवहन निगम संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की बुधवार को चित्रगुप्त छात्रावास में बैठक हुई। जिसमें 13 मार्च को होने वाले संभाग अधिवेशन की तैयारी को लेकर चर्चा हुई। प्रवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि बैठक में अधिवेशन के आयोजन के लिए धन संग्रह समिति, प्रचार समिति अन्य समितियों का गठन किया गया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र शर्मा, संयोजक मुन्ना लाल शर्मा, राजेंद्र सैन, पूर्णचंद, धारासिंह, महेश सैनी, खेमचंद वर्मा, बच्चू सिंह, शिवलाल, रमेश चंद, कृष्ण गोपाल रोहिल्ला, देवी दयाल, महेंद्र सावरिया, किशनलाल, अशोक यादव, महावीर गुर्जर, मोहन सोनी, राधे गुर्जर, योगेंद्र वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
अलवर. संयुक्त कर्मचारी फैडरेशन की बैठक को संंबोधित करते संयोजक मुन्ना लाल शर्मा।