सीडिंग शिविरों में पहचान पत्र सहित अन्य दस्तावेज लाएं
अलवर | नगरपरिषद की ओर से आयोजित भामाशाह नामांकन सीडिंग शिविरों में जरूरी दस्तावेज लाने का आग्रह किया है। नगर परिषद आयुक्त ने बताया कि शिविर में आधार एवं भामाशाह नामांकन के लिए इच्छुक लाभार्थी को मतदाता पहचान पत्र, परिवार राशन कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाते की पास बुक, पीपीओ (सामाजिक सुरक्षा पेंशन लेने पर), पानी बिजली के बिल, बीपीएल कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की अंक तालिका आदि दस्तावेजों की फोटो प्रति लानी होगी। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड लाभार्थी भामाशाह योजना अन्तर्गत सीडिंग के सर्वे के लिए संबंधित दस्तावेजों की फोटो प्रतियां शिविर में जमा कराएं, जिससे राज्य सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्य सुरक्षा योजना, बीपीएल, पालनहार, छात्रवृति आदि योजनाओं का लाभ संबंधित लाभार्थी को जारी रखा जा सके। उन्होंने बताया कि सीडिंग कार्य नहीं कराने पर लाभार्थी को योजनाओं का लाभ बंद हो जाएगा।