पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सालवाड़ी की बन रही अलग पहचान

सालवाड़ी की बन रही अलग पहचान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेड़ली| लंबेसमय से विकास कार्यों से पिछले ग्राम पंचायत सालवाड़ी में सरपंच मीनाक्षी की अब अलग पहचान बनती जा रही है। 31 वर्षीय मीनाक्षी ने अपने एक साल के कार्यकाल के दौरान कई ऐसे कार्य कराए, जिनके लिए काफी समय से मांग की जा रही थी। इसमें करीब ढाई किलोमीटर की सीसी रोड शामिल हैं। अपने प्रयासों जागरुकता और लोगों को समझाइश कर सरपंच ने पिछले दिनों सालवाड़ी में जाटव बस्ती के श्मशान घाट से अतिक्रमण हटवाया और उस पर चार दीवारी का निर्माण शुरू कराया तथा पंचायत में आने वाले गांव मेधपुरा कुट्टीन में दो श्मशानों में भी चारदीवारी कराई। इन विकास कार्यों पर 68 लाख रुपए खर्च हुए हैं। इसके अलावा गांव पीपलखेड़ा में जलदाय विभाग से जेएलआर योजना के तहत 70 लाख की लागत से तीन टंकी दो बोर का निर्माण कराया गया है। सरपंच ने बताया कि पंचायत को खेड़ली से सालवाड़ी - घोसराना-रोनिजा होकर मण्डावर के लिए जोड़ने का प्रयास है।

मीनाक्षी।

खबरें और भी हैं...