एमआईए में आज 7 घंटे बिजली बंद
अलवर| जयपुरविद्युत वितरण निगम के मत्स्य औद्योगिक क्षेत्र स्थित जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव के कारण रविवार को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता ने बताया कि इससे पूरे एमआईए, हल्दीना, साहडोली, भजीट, गूंदपुर, झारेड़ा, सालपुरी, मदनपुरी, घीघोली, गोलेटा, देसूला आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।