पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 58.60 करोड़ के बजट में नहीं दिखी सफाई

58.60 करोड़ के बजट में नहीं दिखी सफाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
75 लाख नगरीय कर वसूली का लक्ष्य

नगर परिषद |बिनाचर्चा के 43मिनटमें बजट पास, 35मिनटतक सिर्फ बहसबाजी

शहर की सरकार ने सत्र 2016-17 का 58.60 करोड़ का बजट बिना चर्चा पास कर दिया। इसे सदन में रखा तो गया, लेकिन पूरा पढ़ा गया ही चर्चा हुई। सत्तापक्ष ने बहुमत के आधार पर बजट पास करा लिया। नगर परिषद की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सफाई के लिए इस बजट में कोई नया प्रावधान नहीं किया गया। यह भी जब सफाई अभियान प्रधानमंत्री की प्राथमिकताओं में है। बजट बैठक में सत्तापक्ष के कुछ पार्षदों के विरोधी तेवर रहे। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष ने बजट के मामले में अधिक बहस नहीं की। प्रस्ताव रखा गया कि नगर परिषद का सीमा क्षेत्र बढ़ाया जाए और नगर निगम बनाया जाए। मांग यह भी की गई की पार्षदों के लिए राशि निर्धारित की जाए, जिससे पार्षद अपने क्षेत्र में विकास कर सकें। 43 मिनट चली बैठक में 35 मिनट बहसबाजी विवाद चलता रहा। परिषद की बजट बैठक 11.02 बजे शुरू हुई। बैठक शुरू होते ही सभापति ने बजट का कुछ हिस्सा पढ़ा और कहा कि बजट पूर्व में ही दे दिया गया था। जिसे जानकारी लेनी हो वह बजट संबंधी जानकारी ले सकता हैं। किसी ने कोई आवेदन नहीं किया। अब आप बजट पर चर्चा करना चाहते हो कर सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस के नारायण साईवाल ने बैठक में अधिकारियों की संख्या कम होने कपिल राज शर्मा ने सफाई का मुद्दा उठाया। भाजपा के प्रहलाद अग्रवाल भी आरटीआई के मामले में खिंचाई करते दिखे। इनका साथ धीरज जैन ने दिया। विशेष बात यह रही की बजट पास करते समय प्रहलाद अग्रवाल ने तो समर्थन में हाथ भी खड़े नहीं किए।

शहरी सरकार का बजट

इसबार 58.60करोड़

पिछलीबार था 46.76करोड़

वृद्धिहुई 11.84करोड़

राहत : स्वर्णजयंती रोजगार योजना में एक करोड़ का लोन मिलेगा, पिछली बार यह राशि 60.38 लाख थी।

आहत: बीपीएलआवास साड़ी कंबल योजना बंद, उपभोक्ता प्रभार बढ़ाने से कर बढ़ने की संभावना

अलवर. सभापति अशोक खन्ना विपक्ष के पार्षदों से बैठने के लिए कहते हुए।

खबरें और भी हैं...