पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महिला मंडल ने मनाया वसंत उत्सव

महिला मंडल ने मनाया वसंत उत्सव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | खंडेलवाल महिला मंडल की ओर से बुधवार को वसंत उत्सव होटल इंद्रलोक में मनाया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाओं को पांच ग्रुपों में बांटा गया और ग्रुपों के नाम सरस्वती मां के नाम पर रखे गए। इनमें वाणी, विद्या, मेघा, भारती और इरा के नाम के ग्रुपों की ज्वेलरी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता टीम में सरिता, अंजली, शिखा, प्रिया, सुमन एवं प्रीति शामिल रही। इसके बाद सभी महिलाओं ने सरस्वती मां की आरती की। इस मौके पर बबीता खंडेलवाल, वैशाली जसोरिया, रविता रावत, कंचन गुप्ता आदि महिलाएं मौजूद रही।

खबरें और भी हैं...