पेन कार्ड की अनिवार्यता का विरोध, सर्राफा दुकानें बंद
अलवर. बुधवार को सर्राफा बाजार में बंद दुकानें।
भास्कर संवाददाता | अलवर
दोलाख रुपए से अधिक की कीमत के आभूषण की खरीद पर केंद्र सरकार द्वारा पेन कार्ड की अनिवार्यता लागू करने के विरोध में बुधवार को पूरे जिले में सर्राफा की दुकानें बंद रही। इससे करीब एक करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। सर्राफा की दुकानें बंद रहने से शादी समारोह में आभूषण बनवाने उपहार में देने वालों को परेशानी हुई। जिला सर्राफा व्यापार कमेटी के अध्यक्ष सत्यनारायण खंडेलवाल ने बताया कि दो लाख से अधिक की कीमत के आभूषण की खरीद के लिए केंद्र सरकार द्वारा पेन कार्ड अनिवार्य करने 20 हजार रुपए से अधिक की कीमत के आभूषण की खरीद बेचान के लिए चेक की अनिवार्यता के खिलाफ राष्ट्रीय संगठन के आह्वान पर जिले के सर्राफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। उन्होंने बताया कि जिले में सर्राफा के करीब 1000 शहर में लगभग 300 प्रतिष्ठान बंद रहे। इससे करीब एक करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित हुआ है। शेष|14पर
सर्राफाकी दुकानें बंद रहने का सबसे अधिक असर सर्राफा बजाजा बाजार में दिखाई दिया। इन दोनों बाजारों में आभूषण की काफी दुकानें है। सुबह के समय सर्राफा व्यापारी कुछ देर के लिए सर्राफा बाजार पहुंचे जरूर थे लेकिन थोड़ी देर बाद ही लौट गए। कई आभूषण विक्रेता ताश खेलकर अन्य दुकानों पर टीवी देखकर समय व्यतीत करते नजर।
गोविंदगढ़: स्वर्णकारसमाज ने तहसीलदार अजय शर्मा को ज्ञापन सौंपा। स्वर्णकार समाज अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि सरकार के इस फैसले से सभी व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन देने वालों में दिनेश सोनी, मुकेश सोनी, कालीचरण सोनी, कैलाश सोनी, शिव कुमार, कृष्ण मोहन गोयल आदि समाज के लोग उपस्थित थे। इस दौरान स्वर्णकार समाज के अपने प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बंद रखे।