पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एथलीट चयन प्रतियोगिता कल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम तिथि आज

अलवर| ओलिंपिक2020 की तैयारी के लिए प्रतिभावान एथलीटों को तलाशने के लिए 13 फरवरी को सुबह 11 बजे राजर्षि काॅलेज के खेल मैदान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर 800 मीटर की दौड़ की प्रतियोगिता होंगी। 11 से 17 साल के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए शुक्रवार सुबह शाम को एथलेटिक्स कोच सबल प्रताप सिंह को राजर्षि काॅलेज के मैदान पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकेगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभाशाली एथलीटों को बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तलाशना है। नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के समन्वयक राकेश सेठी ने बताया कि सोसायटी गेल इंडिया भविष्य के लिए एथलेटिक्स के प्रतिभावान खिलाड़ियों की तलाश कर रही है। इस प्रतियोगिता से सामने आए प्रतिभावान खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए ले जाया जाएगा। राज्य स्तर से जिनका चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए होगा। उन्हें वहां प्रशिक्षण के लिए ले जाया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में भारत की नामी एथलीट पीटी उषा, रुचिता मिस्त्री, अनुराधा बिस्वाल कविता रावत एथलीटों का चयन भविष्य की अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए करेंगे। ये चारों विदेशों के एथलेटिक्स के कोच लगातार चार साल तक चयनित एथलीटों को प्रशिक्षण देंगे। इन्हें 2020 के होने वाले ओलिंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। प्रतियोगिता 11 से 14 वर्ष तथा 15 से 17 वर्ष तक के दो वर्ग बनाए गए हैं।

खबरें और भी हैं...