डाइट में हुई प्रधानाचार्यों की लीडरशिप ट्रेनिंग
अलवर| राजस्थानमाध्यमिक शिक्षा परिषद जयपुर के निर्देश पर रविवार को डाइट में पहले चारण के 69 आदर्श विद्यालयों, 4 मॉडल स्कूलों तथा 6 शारदे बालिका छात्रावासों के प्रधानाचार्यों की लीडरशिप ट्रेनिंग शुरू हुई। इसमें कुल 55 संभागी उपस्थित हुए। इसमें जिला परियोजना समन्वयक ओमप्रकाश शर्मा ने प्रशिक्षण के संबंंध में बताया। प्रधानाचार्यों ने स्कूल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक तिलकराज पंकज ने बताया कि सोमवार को शाला दर्पण से संबंधित सुबह 10 से 11.30 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होगी। इसमें गांधी नेशनल स्कूल, नयाबास स्कूल, रेलवे स्टेशन स्कूल तथा संस्कृत स्कूल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रधानाचार्यों को उपस्थित रहना है। इसके अलावा जिले के माध्यमिक शिक्षा के समस्त संस्था प्रधानों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।