पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नीलगाय वध के कानून को लागू करने के प्रयास की निंदा

नीलगाय वध के कानून को लागू करने के प्रयास की निंदा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयहिंदू सेना के कार्यकर्ताओं की बुधवार को प्रदेश प्रभारी मुकेश दीवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने वन्यजीव प्राणी नीलगाय के वध के संदर्भ में राज्य सरकार द्वारा कानून लागू करने के प्रयास की कड़े शब्दों में निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की फसल रक्षा के नाम पर किसानों को सरपंच से अनुमति लेकर नील गाय का वध करने की छूट दिए जाने की मंशा है, जो वन्यजीवों की हत्या का रास्ता है। इसे रोकना होगा। उन्होंने कहा कि गोवंश की तरह ही नीलगाय का संरक्षण होना चाहिए अन्यथा हिंदू समाज में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ सकता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, राजेश सैनी, रवि मीणा, अभिनव शर्मा, प्रमोद गुप्ता, वेदप्रकाश आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...