बंगाली समाज ने की सरस्वती पूजा
अलवर| बंगालीसमाज की ओर से शनिवार को पुराना सूचना केंद्र में सरस्वती पूजन हुआ। इसमें बंगाली समाज के लोगों ने परिवार सहित भाग लिया। सुबह सरस्वती की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद महिलाओं बच्चों ने सरस्वती पूजन किया। अजमेर से आए पं. आरएन भट्टाचार्य ने पूजन कराया। दोपहर को अंजलि के बाद प्रसाद वितरण हुआ। मां सरस्वती को विशेष रूप से बेर का भाेग लगाया गया। हवन के बाद मां सरस्वती को खिचड़ी का भोग लगाया। पांडाल को गुब्बारों से सजाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिलीप चटर्जी, उपेंद्र पाल, सुब्रत मुखर्जी, समर बनर्जी, मुनमुन, विकास मुखर्जी, विजय, संपा, मौसमी, संध्या, अनुराधा आदि मौजूद थे।