पॉलिटेक्निक कॉलेज में इंटरव्यू कल
अलवर| राजकीयपॉलिटेक्निक महाविद्यालय में 15 फरवरी को हेवल्स इंडिया प्रा.लि. कंपनी की ओर से कैंपस इंटरव्यू लिया जाएगा। प्रधानाचार्य के अनुसार इसमें यांत्रिकी, बिजली, एवं इलेक्ट्रॉनिक्स डिप्लोमा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मूल दस्तावेजों के साथ सुबह 10 बजे संस्थान में उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं।