पीपलहेड़ा में आईएएस मीणा का अंतिम संस्कार
रैणी. परिजनों से मिलने केंद्रीय मंत्री सांवरलाल जाट।
रैणी| आईएएसश्याम विनोद मीणा का रविवार को पैतृक गांव पीपलहेड़ा में अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सावरलाल जाट भी मौजूद रहे। वे सुबह करीब साढ़े दस बजे गांव पीपलहेड़ा पहुंचे। इसके बाद मीणा की शव यात्रा शुरू की गई। मीणा को मुखाग्नि उनके भतीजे पवन ने दी। मीणा की दिल्ली में संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार के दौरान राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक गोलमा देवी ग्रामीणों ने आईएएस की मौत के कारणों की जांच कराने की मांग की। इस पर केंद्रीय मंत्री सावरलाल जाट ने कहा कि दिल्ली पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अगर परिजन किसी और जांच एजेंसी से जांच कराना चाहेंगे तो जांच करा दी जाएगी। अंतिम संस्कार मे जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंत्री मीणा के ससुर रामकिशोर मीणा, पूर्व विधायक जौहरीलाल मीणा, अलवर डेयरी चेयरमैन बन्नाराम मीणा, राहुल मीणा, भाजपा की सुनीता मीणा, राजगढ़ डीवाईएसपी नरेंद्र गोदारा, रमेश चंद मीणा सहित आसपास के गावों के लोग मौजूद थे। गांव पीपलहेड़ा निवासी किसान किलाण सहाय उनकी प|ी दाखा देवी की आठ संतानों में सातवें नंबर की संतान थे श्याम विनोद मीणा। वे चार भाई चार बहनें हैं।