सरकारी कॉलेज के लिए हस्ताक्षर अभियान शुरू
मुंडावर | मुंडावरसरकारी महाविद्यालय संघर्ष समिति की ओर से सोमवार से हस्ताक्षर अभियान अभिभाषक संघ के अध्यक्ष बस्तीराम यादव अभियान के अध्यक्ष राजेश यादव ने शुरू किया। हस्ताक्षर अभियान के प्रभारी एडवोकेट रूपेश यादव ने बताया कि अभियान के तहत कार्यकर्ता मुंडावर ब्लाक के समस्त गांवों ढाणियों में जाकर करीब एक लाख लोगों के हस्ताक्षर करवाकर मुख्यमंत्री को भेजेंगे। यादव ने बताया कि महाविद्यालय की मांग के लिए पूर्व में संघर्ष समिति ने 43 ग्राम पंचायतों जनप्रतिनिधियों की सहमति के प्रस्तावों की नकल मुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री प्रमुख शासन सचिव को भेज चुके है मुलाकात भी कर चुके है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सुराज संकल्प यात्रा के तहत मुंडावर में हुई जनसभा में भी मुंडावर में सरकारी महाविद्यालय खोलने का वादा किया था। इस मौके सितेन्द्र यादव, यादव युवा महासभा के ब्लाक अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, एडवोकेट मनोज प्रजापत सहित बड़ी संख्या मे संघर्ष समिति के कार्यकर्ता मौजूद थे।