ट्रक बाइक की टक्कर से एक की मौत
बहरोड़| हाईवेपर कांकरदोपा ओवरब्रिज के पास शनिवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए, जिनमें से कमलसिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गुड़गांव के सुखराली गांव निवासी दो भाई कमलसिंह (40) भगतसिंह (37) बाइक से गुड़गांव की ओर से जा रहे थे। कांकरदोपा ओवरब्रिज के पास ट्रक ने बाइक को पीछे टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। कमल सिंह की इलाज के दौरान मौत गई तथा बाइक पर पीछे बैठे छोटे भाई भगत सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।