हाईवे पर डिजायर गाड़ी ट्रक में घुसी, छह घायल
बहरोड़ | राष्ट्रीयराजमार्ग संख्या आठ पर शेरपुर गांव के पास रोड़ी से भरे ट्रक से पीछे से शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने टकरा गई। इससे आधा दर्जन सवारियां गंभीर घायल हुई हैं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। दुर्घटना से हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटना गश्त वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया। पुलिस के अनुसार गुंती निवासी 30 वर्षीय टीना यादव प|ी संजय यादव को तबीयत खराब होने से परिजन इलाज के लिए डिजायर गाड़ी से बहरोड़ लेकर रहे थे। हाईवे पर रोड़ी से भरा ट्रक सड़क किनारे अचानक रूकने पर पीछे से डिजायर गाड़ी ट्रक में घुस गई। जिससे गुंती निवासी 36 वर्षीय हवासिंह पुत्र लीलाराम, 33 वर्षीय संजय पुत्र लीलाराम, 50 वर्षीय बाला प|ी लीलाराम, 30 वर्षीय टीना प|ी संजय, जितेंद्र दिनेश पुत्र जगदीश गंभीर घायल हो गए। पुलिस ग्रामीणों ने घायलों को एंबुलेंस से कैलाश अस्पताल भेजा।
बहरोड़. अस्पताल में दुर्घटना में घायलों को इलाज करते हुए।