पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अलवर आइडल के ऑडिशन 20 से

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ऑडिशनके लिए 14 फरवरी को दोपहर 12 बजे से फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। फार्म दैनिक भास्कर कार्यालय मूंगस्का, माध्यम टी.वी. कार्यालय 1/549, काला कुआं, महेश मेडिकल्स बैंक कॉलोनी, बाबा ठाकुरदास एंड संस गणपति टावर नगली चौराहा, होटल इंद्रलोक क्लासिक कम्पनी बाग के पास, देवकृपा स्टूडियो गोपाल टॉकीज के सामने, हरि साउंड अशोका टॉकीज के पास, अरिहंत पब्लिसिटी तीज की चौकी के पास से प्राप्त किए जा सकेंगे।

फोर्टव्यू रेजीडेंसी है मुख्य प्रायोजक

मुख्यप्रायोजक फोर्टव्यू रेजीडेंसी है, जबकि सहयोगी प्रायोजक आईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, जयंती फूड प्रोडक्ट, नीलकंठ चाय, सीबा मसाला उद्योग, क्योरवैल डायग्नोस्टिक, एनआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज, माउंट लिटेरा जी स्कूल, अचीवर्स अकेडमी, होटल इंद्रलोक क्लासिक, बाबा ठाकुरदास एंड संस होंगे। अन्य सहयोगियों में अलवर टैंट्स, स्टूडियो देवकृपा, हरि साउण्ड, श्री श्याम लाइट डेकोरेटर्स शामिल हैं।

> सिंगिंग में जूनियर वर्ग में 15 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी तथा सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। ड्यूट सिंगिंग में किसी भी उम्र का जोड़ा भाग ले सकता है, जो भाई-बहन, पिता-पुत्री, पति-प|ी भी हो सकते हैं।

> डांसिंग में जूनियर वर्ग में 15 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी तथा सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं।

अलवर| दैनिकभास्कर एवं अपोर्च्युनिटी इवेंट्स की ओर से फोर्टव्यू अलवर आइडल सीजन 4 के एडिशंस 20 फरवरी से शुरू होंगे। ऑडिशन दो चरणों में होंगे। प्रथम चरण 20 एवं 21 फरवरी तथा द्वितीय चरण 5 एवं 6 मार्च को होगा। चयनित प्रतिभागी क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल एवं फाइनल में पहुंचेंगे। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रत्येक प्रतिभागी को अलवर आइडल का सर्टिफिकेट दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अलवर आइडल जिले का वो बेहतरीन मंच है, जिसके माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं को गायन एवं डांसिंग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को स्तरीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्राप्त होगा। अलवर आइडल की ही विजेता रेणु नागर ने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम जीटीवी सारेगामापा में टॉप 10 में अपना स्थान बनाया था। कार्यक्रम का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पार्टनर माध्यम टीवी है।

खबरें और भी हैं...