जवाब नहीं देने पर शिक्षक ने 10वीं के छात्र को डंडों से पीटा
खेड़ली| गांवजहाड़ू स्थित सकून विहार जैन शिक्षण संस्थान हायर सेकंडरी स्कूल में अंग्रेजी के एक प्रश्न का जवाब नहीं देने पर अध्यापक ने कक्षा दसवीं के छात्र की डंडों से पिटाई कर दी। इससे छात्र को काफी चोट आई है। इस संबंध में अध्यापक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामला रविवार का है। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सुबह दस बजे स्कूल में अतिरिक्त कक्षा लगाई गई थी। इसमें शामिल मोहन वास निवासी छात्र दिगंबर सिंह (14) पुत्र खिलाड़ी से अंग्रेजी के अध्यापक हुकुम सिंह एक प्रश्न पूछा। इसका जवाब देने पर अध्यापक को गुस्सा गया। इस संबंध में छात्र के पिता खिलाड़ी ने अध्यापक हुकुम सिंह स्कूल संचालक सुनील जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
छात्र के शरीर पर चोट के निशान