सुबह कोहरा दोपहर में धूप
शहरमें सोमवार को सुबह के समय हल्का कोहरा दोपहर को तेज धूप थी। पिछले दिन की तुलना में सोमवार को अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
अधिकतम तापमान 23 डिग्री न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू कश्मीर से आने वाली बर्फीली हवा के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
दोट्रेनें रद्द,अमृतसर शुरू
कोहरेके कारण सेामवार को भी रेल यातायात प्रभावित रहा। सोमवार को 2 ट्रेनें रद्द रही जबकि 3 ट्रेनें 1.08 घंटे से लेकर 2.04 घंटे तक देरी से आईं। जैसलमेर- दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस अमृतसर- अजमेर एक्सप्रेस रद्द रही। इलाहाबाद- जयपुर एक्सप्रेस 2.04 घंटे, जम्मूतवी- अजमेर पूजा एक्सप्रेस 1.16 घंटे न्यूभुज- बरेली आला हजरत एक्सप्रेस 1.08 घंटे देरी से अलवर आई कोहरे चलते रेलवे की ओर से रद्द की गई अमृतसर एक्सप्रेस का एक महीने बाद सोमवार से फिर संचालन शुरू हो गया।