पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाले में गिरने से युवक की मौत

नाले में गिरने से युवक की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी समिति ने चेक वितरित किए

डिग्रियों का वितरण 20 तक रुका

शांति पाठ हवन का आयोजन

अमित नेटबॉल की नेशनल टीम में

मजोका स्टेट कराटे टीम में चयनित

रविदास जयंती पर निकलेगी शोभायात्रा

शायर निदा फाजली को श्रद्धांजलि दी

बताई कंपनी बाग की समस्या

संत लालजी का जन्मोत्सव 14 को

17 उपभोक्ताओं को सीवर कनेक्शन स्वीकृत

अलवर | लालजीमहाराज सेवक दल की ओर से 14 फरवरी को स्कीम नंबर दो स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला में लालजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। प्रवक्ता राजू ने बताया कि कार्यक्रम में गद्दीनशीन गोस्वामी जयलाल महाराज फरीदाबाद महामंडलेश्वर धर्मदेव महाराज पटोदी वाले आशीर्वाद प्रदान करेंगे। इस दिन सुबह 10 बजे सत्संग कार्यक्रम होगा। जिसमें रामजीदास यमुना नगर वाले भुवनेश सहगल फरीदाबाद वाले भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद भंडारा होगा।

अलवर | कृषिउपज मंडी समिति की ओर से सोमवार को राजीव गांधी कृषक साथी योजना के तहत आठ लोगों किसान परिवारों को खेती का कार्य करते समय दुर्घटना होने पर राहत के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की गई। सचिव मीरा गुप्ता ने बताया कि चार किसान परिवारों के खेतों में कार्य करते समय दुर्घटना में मौत होने पर उन्हें दो - दो लाख की सहायता प्रदान की गई। तीन लोगों को कृषि कार्य के दौरान शरीर का अंग क्षतिग्रस्त होने पर 25 हजार की तथा एक अन्य को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई।

अलवर | जनविचार मंच, जनवादी लेखक संघ एवं जनवादी महिला समिति की ओर से मशहूर शायर निदा फाजली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इश्क वालों को खबर क्या जिंदगी क्या चीज है जैसी बेहतरीन गजल लिखने वाले शायर निदा फाजली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। शोक व्यक्त करते हुए विचार मंच के डॉ. रमेश बैरवा, लेखक संघ के डॉ. जीवन सिंह मानवी महिला समिति की रईसा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

खबरें और भी हैं...