वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह 19 को
राजगढ़ | रावएज्युकेशन एकेडमी कोठी नारायणपुर में वार्षिकोत्सव पुरस्कार वितरण समारोह 19 फरवरी को शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। संस्था के संस्थापक प्रो. राव सज्जनसिंह ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि बहरोड़ विधायक जसवंत यादव, पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर हरभान मीना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनीता मीना तहसीलदार अमीलाल यादव होंगे।