पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनईबी में गंदे पानी की समस्या

एनईबी में गंदे पानी की समस्या

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सर्दीअभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि शहर में पानी की समस्या शुरू हो गई है। लखंडा वाला कुआं, मन्ना का रोड शास्त्री नगर के बाद अब कृषि उपज मंडी के पीछे एनईबी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 2, 3, 5, 6 7 में गंदे पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नलों में सीवर का पानी रहा है। शिकायत के बाद भी जलदाय विभाग कार्रवाई नहीं कर रहा। गंदा पानी पीकर लोग बीमार होने लगे हैं। लोगों ने सोमवार को जलदाय विभाग के कार्यालय पर पहुंच कर प्रदर्शन किया। एक्सईएन और एसीई के समक्ष समस्या को रखा। लोगों का कहना है कि गंदे पानी का कारण क्षेत्र की सप्लाई लाइन सीवर लाइन का क्षतिग्रस्त होना है। ऐसे में सीवर का पानी सप्लाई लाइन में मिलकर घरों तक पहुंच रहा है। इस पानी में बदबू आती है। क्षेत्र की शारदा देवी ने बताया कि क्षेत्र में इतना गंदा पानी रहा है कि उसकी बेटी को उल्टी होने लगी है। चिकित्सकों का कहना है कि गंदे पानी के कारण उसकी तबीयत खराब हुई है। 17 साल की बेटी का इलाज करा रही हैं।

एक्सईएनएसीई के समक्ष प्रदर्शन : एनईबीके लोगों ने सोमवार सुबह जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। मांग की कि समस्या का निदान किया जाए। इस मामले में एक्सईएन से शिकायत के बाद लोग एसीई दिनेश शर्मा के पास भी शिकायत लेकर पहुंचे। उन्हें गंदे पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी।

सफाईकी टीम भिजवाई, आज जांच करेंगे : एक्सईएनविनय अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद सभापति से बातचीत कर सफाई के लिए टीम भिजवाई गई हैं। मंगलवार को सुबह पानी की जांच कराई जाएगी।

अलवर. एनईबी के विभिन्न सेक्टर मेंं गंदे पानी की समस्या की जानकारी एक्सईएन को देते लोग।

खबरें और भी हैं...