आईएएस श्याम विनोद को दी श्रद्धांजलि
अलवर| अनुसूचितजाति जन जाति विकास मंच की रविवार को सतीश छावल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर आईएएस श्याम विनोद मीणा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने उनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की सराहना की। बैठक में मंच जिलाध्यक्ष प्रो. जीडी मीणा, गिर्राज जाटव, त्रिलोक मीणा, बच्चूसिंह मीणा, ख्वानी राम मीणा, खेमचंद जाटव, रामप्रसाद सेवल, रामअवतार मीणा, विजय सौगत, चेतराम जाटव, राहुल मीणा आदि मौजूद थे।