ट्रैक्टर ने बालक को कुचला, मौत
कोटकासिम| गांवकतोपुर में एक छह वर्षीय मासूम की ट्रैक्टर के कुचलने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिरयाणी थाना बहरोड़ निवासी छह वर्षीय यतिन पुत्र वीर बहादुर कतोपुर गांव में अपनी भुआ के यहां रहकर निजी विद्यालय में एलकेजी का छात्र था। रविवार शाम घर के पास रास्ते में खेल रहा था। अचानक रास्ते में रहे ट्रैक्टर ने मासूम को कुचल दिया। घटना को लेकर परिजनों में खलबली मच गई। कुचले हुए मासूम को कोटकासिम के राजकीय अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बालक को मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम छाया रहा। पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने बालक का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।