कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत
अलवर | किशनगढ़बासथाने में तैनात कांस्टेबल रामनारायण शर्मा (58) की गश्त के दौरान हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह अलवर में विवेकानंद नगर का रहने वाला था। मृतक कांस्टेबल का सोमवार को भूरासिद्ध श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन, यशपाल त्रिपाठी, डीएसपी सुरेश यादव,अरावली विहार थाना प्रभारी गणपत राम ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। पुलिसकर्मियों ने तीन राउंड हवा में फायर कर सलामी दी। पुलिस ने बताया कि रामनारायण रविवार रात गश्त कर रहा था। रात करीब दो बजे उसे हार्ट अटैक गया। इससे उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
अलवर. कांस्टेबल के शव पर पुष्पचक्र चढ़ाकर सलामी देते एडिशनल एसपी पारस जैन।