पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वरिष्ठजन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह 14 को

वरिष्ठजन एवं प्रतिभावान सम्मान समारोह 14 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | अखिलभारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा, शहर अलवर की ओर से 14 फरवरी को कंपनी बाग गेट के सामने बाल विहार स्कूल में वरिष्ठजन एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा।

शहर अध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि सम्मान समारोह में 70 वर्ष या इससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले समाज के महिला एवं पुरुष तथा 10वीं 12वीं स्नातक, स्नातकोत्तर, बीएड, एसटीसी, इंजीनियरिंग परीक्षा में 70 प्रतिशत या इससे अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं एवं मेडिकल में प्रवेश लेने वालों का सम्मान किया जाएगा। इसके अलावा खेलकूद या जिला राज्य स्तरीय सम्मानित होने वाले समाज बन्धुओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने के लिए छात्र-छात्राएं अपनी अंकतालिका एवं वरिष्ठ जन अपनी आयु प्रमाण की फोटो प्रति शहर पदाधिकारियों को जमा कराएं।

खबरें और भी हैं...