सीसीटीवी की निगरानी में होंगी बोर्ड परीक्षा
राजस्थानबोर्ड की परीक्षाएं इस बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसका लाइव टेलीकास्ट डीईओ कार्यालय में होगा, जिससे शिक्षाधिकारी अपने कार्यालय में ही बैठकर सभी केंद्रों पर निगरानी कर सकेंगे। किसी भी केंद्र में नकल जैसी स्थिति बने इसके लिए शिक्षा विभाग सघन सुरक्षा रखेगा। इस सभी के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में कमेटी गठित की जाएगी, डीईओ इसके सदस्य सचिव होंगे। डायरेक्टर के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग ने इसके लिए अभी से तैयारियां आरंभ कर दी हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों की सूची तैयार की जा रही है, इसके बाद इनमें सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जाएगी। जरूरत के अनुसार पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहेगा, जिससे कि किसी प्रकार की व्यवस्था भंग हो।