एसडीएम की कार्यशैली की मुख्य सचिव से की शिकायत
वकीलोंने सोमवार को आठवें दिन भी एसडीएम शैफाली कुशवाह की कार्यशैली एवं व्यवहार को लेकर एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार जारी रखा। इस दौरान वकीलों ने एसडीएम कोर्ट के बाहर नारेबाजी की। इसके अलावा वकीलों के प्रतिनिधि मंडल जयपुर गया और मुख्य सचिव शासन सचिव राजस्व एवं कार्मिक विभाग को शिकायत पत्र देकर एसडीएम के तबादले की मांग की। साथ ही एसडीएम के कार्यकाल के दौरान हुए राजस्व कार्यों की जांच करवाने की मांग की गई। अभिभाषक संघ अध्यक्ष दाताराम यादव ने बताया कि एसडीएम शैफाली कुशवाह की कार्यशैली व्यवहार आमजन के प्रति सही नहीं है। मांगें पूरी होने तक एसडीएम कोर्ट के कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इस दौरान संघ के हुकम चन्द शर्मा, रोहिताश कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, रामपाल शर्मा, प्रभुसिंह यादव, धर्मपाल चौधरी, महेंद्र माथुर, जगतप्रकाश यादव, विजय शर्मा, वीरेंद्र द्विवेदी, सरोज यादव आदि मौजूद थे।
एसडीएम कोर्ट का बहिष्कार करते वकील।