पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरीजों के टिकट पर डालेंगे पैकेज कोड

मरीजों के टिकट पर डालेंगे पैकेज कोड

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभीसरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के टिकट पर डॉक्टर पैकेज कोड लिखेंगे। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत मरीजों की पात्रता की जांच भर्ती होते समय की जाएगी। इससे मार्गदर्शकों को पात्र मरीजों को भर्ती करते समय हो रही पैकेज कोड की समस्या से निजात मिल जाएगी। ये निर्देश सोमवार को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में डॉक्टरों की बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनय कुमार नगायच ने दिए। एडीएम नगायच ने कहा कि जिला कलेक्टर ने योजना की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। इस पर गंभीरता से कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में पहुंचने वाले सभी पात्र मरीजों को हर हाल में कैश लैस चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना हर डाक्टर का दायित्व है। इस दौरान योजना से जुड़े अविनाश शर्मा ने बताया कि अगर अस्पताल में ओपीडी में रहे मरीजों में से ही पात्र मरीजों को चिकित्सा सुविधा मुहैया करा दी जाए तो अलवर अव्वल सकता है। इस पर एडीएम ने पीएमओ को मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। बैठक में शिशु अस्पताल के प्रभारी के नहीं पहुंचने पर एडीएम ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना की पंद्रह दिन में बैठक करने और विभाग वाइज प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमओ डॉ. भगवान सहाय, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. छबील कुमार, डॉ. सुरेश गेरा, डॉ. अमृतलाल, डॉ. श्याम बिहारी जारेड़ा, डॉ. अनीता माथुर, डॉ. विशाल कौशिक, डॉ. बाबूलाल मेवल आदि डॉक्टर मौजूद रहे।

अलवर. राजीव गांधी अस्पताल में डॉक्टरों की बैठक लेते एडीएम।

खबरें और भी हैं...