श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं उनकी समस्याओं पर की चर्चा
सम्मेलनमें शुभ शक्ति योजना में पुत्री की 8वीं पास की बाध्यता समाप्त की जाए, साइकिल योजना फिर शुरू हो, 60 साल की आयु के बाद श्रमिकों को 2 हजार रुपए मासिक पेंशन मिले, आवास निर्माण के लिए सस्ती दर पर लोन दिया जाए, बच्चों के लिए छात्रावास बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।
भास्कर संवाददाता | अलवर
जिलाराजमिस्त्री मजदूर यूनियन की ओर से निर्माण श्रमिकों की कार्यशाला सोमवार को रूपबास स्थित जगन्नाथ मंदिर में हुई। इसमें सरकार की ओर से श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई। सम्मेलन में पूर्व लेबर कमिश्नर बनवारीलाल वर्मा ने आह्वान किया कि श्रमिक यूनियन एकता बनाकर बड़े संघर्षों के लिए तैयार रहे। मुख्य वक्ता जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार की नीति श्रमिकों के हित में नहीं। सरकार पूंजीपतियों को बढ़ावा देकर सांप्रदायिक वातावरण तैयार करने में लगी है। एटक के जिला महामंत्री तेजपाल सैनी ने कहा कि सरकार पीपीपी मॉडल के नाम पर निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। बिजली श्रमिक यूनियन नेता गजराज सिंह ने कहा कि सरकार श्रम विरोधी कानून बनाकर श्रमिकों का शोषण कर रही है। राजमिस्त्री यूनियन के जिलाध्यक्ष राजकुमार बक्शी ने कहा कि श्रम निर्माण श्रमिकों को योजनाओं का लाभ श्रम विभाग के अधिकारियों की अक्षमता के कारण नहीं मिल पाता है। सम्मेलन में मनमोहन सैनी,उपभोक्ता संरक्षण समिति के अध्यक्ष राजेश कृष्ण सिद्ध, जल आंदोलन के प्रवक्ता अनूप दायमा, मदनलाल, श्रमिक नेता श्याम लाल सैनी, सुनीता देवी, मुबारिक सिंह, अमरचंद, किशोरी लाल, भोलाराम शर्मा, गिंदो देवी, मंगेज, तीजा देवी ने भी विचार रखे। सम्मेलन की अध्यक्षता किशोरी लाल, रामसहाय शकुंतला देवी ने की। शकुंतला देवी ने आभार वक्त किया।
अलवर. राजमिस्त्री यूनियन के सम्मेलन में उपस्थित निर्माण श्रमिक।