पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फौजदारी मामले निपटाने के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

फौजदारी मामले निपटाने के लिए कलेक्टर ने ली बैठक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आपराधिक फौजदारी मामलों को निपटाने के लिए अभियोजन अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक ली।

बैठक में अग्रवाल ने कहा कि आपराधिक मामलों में व्यवहारिक समस्याओं को आपसी सामंजस्य एवं तालमेल से निपटाया जाए। पुलिस अधिकारियों को समय पर तामील कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आरोप पत्र के साथ प्रस्तुत साक्ष्य सूची में गवाह का स्थाई पता, वर्तमान पता अंकित करने के लिए कहा। जिससे स्थानांतरण या रिटायर होने की स्थिति में तामील करवाने में परेशानी ना हो।

उन्होंनें प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को एमएलसी करने वाले चिकित्सक का पूरा नाम रिकार्ड में अंकित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में विभिन्न प्रकरणों में दोनों पक्षों के समक्ष आने वाली समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

खबरें और भी हैं...