मुधुसूदन चतुर्वेद विद्यालय के लापता छात्र का लगा सुराग
अलवर|मुधुसूदन चतुर्वेदविद्यालय के लापता 15 वर्षीय छात्र मानवेंद्र का सुराग लग गया है। छात्र ने शुक्रवार को अपने पिता को मोबाइल पर फोन किया और इलाहाबाद में होने की जानकारी दी। उत्तर प्रदेश के महोवा निवासी महेश ने बताया कि बेटे मानवेंद्र ने उससे मोबाइल पर बात कर कहा कि वह सही सलामत है और 14 फरवरी को घर आएगा। गौरतलब है कि छात्र मानवेंद्र 27 जनवरी को चतुर्वेद विद्यालय से लापता हो गया था। वह पंचम वर्ष का विद्यार्थी है। इसके बाद महेश ने 5 फरवरी को बेटे मानवेंद्र की अरावली विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पता चला है कि छात्र मानवेंद्र ने शनिवार को अपने साथी छात्रों से भी बात की। इधर, अरावली विहार थानाधिकारी गणपत राम ने लापता छात्र का कोई सुराग लगने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि परिजनों को बच्चे का सुराग लग गया है तो उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं दी गई है।