ज्यादती के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होने पर आंदोलन की चेतावनी
बहरोड़| नाबालिगकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर ज्यादती करने के मामले में पिछले चार माह से कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पक्ष के लोगों ने जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। शिकायत पत्र में कार्रवाई नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी गई है। शिकायत पत्र में बताया कि खेड़की निवासी राजीव कुमार के खिलाफ 5 अक्टूबर को 14 वर्षीय बालिका के साथ ज्यादती का मुकदमा दर्ज करवाया गया।