मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता मंजूर
अलवर | जिलेके विभिन्न तहसील क्षेत्रों में गत दिनों हुई दुर्घटनाओं में 3 मृतकों के परिजनों को डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिला कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल के आदेशानुसार गत दिनों हुई दुर्घटना में अलवर तहसील के सोनावा की डूंगरी निवासी मृतक शंकर सिंह की प|ी भावना राजपूत, बहरोड़ तहसील के पहाड़ी गांव निवासी मृतक खुशीराम की प|ी कृष्णा देवी तथा थानागाजी तहसील के आगर निवासी मृतक जगदीश की प|ी बीलादेवी को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।