ज्ञान कल्याण कार्यक्रम आज
शिव मंदिर स्थापना समारोह आज से
गंदे पानी को रोकने के लिए कनेक्शन काटे
छात्राओं को दी जाएगी कॅरिअर की जानकारी
किशोरावस्था संघर्ष विषय पर कार्यशाला
एथलेटिक्स प्रतियोगिता 13 को
अलवर| प्रतिभावानएथलीटों को तलाशने के लिए 13 फरवरी को राजर्षि कॉलेज के मैदान में निशुल्क एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी। नेशनल युवा को-ऑपरेटिव सोसायटी लि. के जिला समन्वयक राकेश सेठी ने बताया कि प्रतियोगिता में 100, 200 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में 11 से 17 साल तक के प्रतियोगी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता के लिए 12 फरवरी तक राजर्षि कॉलेज में एथलेटिक्स कोच सबल प्रताप सिंह को आवेदन जमा कराए जा सकते हैं। प्रतियोगिता से प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हें प्रशिक्षण देकर भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए तराशा जाएगा। मंगलवार को प्रतियोगिता का पोस्टर जारी किया गया। इसके बाद शहर के स्कूलों में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एथलीटों से आवेदन भरवाएं।