असक्षम पुलिसकर्मी समायोजित होंगे
राज्यमें पुलिस की नौकरी के दौरान गंभीर चोट लगने के बाद फील्ड ड्यूटी में सक्षम नहीं होने वाले पुलिसकर्मियों को अब हार्ड ड्यूटी करने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। ऐसे पुलिसकर्मियों को विभाग के ही अन्य पदों पर समायोजित किया जाएगा। इस बारे में पुलिस महानिदेशक कपिल भट्ट ने आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने अपने आदेश में यह भी साफ किया गया है कि समायोजित किए जाने वाले पुलिसकर्मी अगर संबंधित पद के लिए एलिजिबल नहीं हो तो उसे प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाएगा। ऐसे पुलिसकर्मियों से व्यवहार में भी नरमाई से काम लेने के लिए निर्देशित किया गया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार चोटिल हाेकर अक्षम होने वाले पुलिसकर्मियों को अब विभाग की हार्ड ड्यूटी करने की मजबूरी नहीं रहेगी। इस संबंध में डीजीपी मनोज भट्ट ने एक लेटर जारी कर ऐसे पुलिसकर्मियों के इनके समकक्ष अन्य पदों पर समायोजन के लिए प्रस्ताव भेजने को कहा है। डीजीपी ने इस बारे में स्थाई आदेश जारी करते हुए कहा है कि पुलिसकर्मियों को कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी करनी होती है।