घायलों को लेकर आया टेंपो नाली में फंसा
अलवर| दोसौ फीट रोड पर दुर्घटना में घायल पड़े बाइक सवारों को वहां से निकल रहा एक टेंपो चालक अस्पताल लेकर पहुंचा तो अस्पताल की नाली में गाड़ी का पहिया फंस गया। घायल गाड़ी में तड़पते रहे और गाड़ी फंसी रही। 15 मिनट बाद लोगों ने गाड़ी के पहिये को बाहर निकाला घायलों को ट्रोमा वार्ड में भर्ती कराया गया।