पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मार्च में 15 ट्यूबवैल से बढ़ जाएगी 80 लाख लीटर पानी की सप्लाई

मार्च में 15 ट्यूबवैल से बढ़ जाएगी 80 लाख लीटर पानी की सप्लाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन क्षेत्रों को फायदा

15ट्यूबवेल वाला नया बुर्जा पंप हाउस मार्च में शुरू हो जाएगा। इससे शहर को 80 लाख लीटर पानी अतिरिक्त मिलेगा। आधे से अधिक शहर में पानी की सप्लाई सामान्य हो जाएगी। शहर में अभी पानी की सप्लाई 340 लाख लीटर है, जो बढ़कर 420 लाख लीटर हो जाएगी।

नए पंप हाउस का अधिकांश काम पूरा हो चुका है। जयसमंद के समीप सभी 15 ट्यूबवेल लगा दिए गए हैं। पंप हाउस बनाया गया है। इसके साथ ही जमीनी स्वच्छ जलाशय का निर्माण का काम पूरा हो चुका है। राइजिंग लाइन का काम चल रहा है। कुल 6.4 किलोमीटर की राइजिंग लाइन में से 4.5 किलोमीटर तक की राइजिंग लाइन डाली जा चुकी है। यह लाइन कटी घाटी के समीप तक डाली जा चुकी है। कटी घाटी से मालवीय नगर पंप हाउस तक की 1.9 किलोमीटर की राइजिंग लाइन और डाली जानी शेष है। इस योजना पर 4.89 करोड़ रुपए की लागत रही है।

पंप हाउस में मशीनें लगाने के लिए आया सामान।

शहर के मालवीय नगर, गांधी नगर, अलकापुरी, बैंक कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉॅलोनी, संजय नगर, इंदिरा काॅलोनी, पुराना स्टेशन रोड, मोदियों की बावड़ी, श्योलालपुरा, खदाना, मरेठिया बास, जत्ती की बगीची, केडलगंज, दारुकूटा, स्कीम एक आर्य नगर, मेहताब सिंह का नौहरा, तीजकी रोड, स्कीम दो लाजपत नगर, जुबली बास, लखंडा वाला कुआं, मुंशीबाग, बीच का मोहल्ला, मुंशी बाजार, कोठी दशहरा, हजूरी गेट, सागर ऊपर, बसंत विहार, फैमिली लाइन, काला कुआं, मनु मार्ग, खोहरा, नंगली मोहल्ला, स्कीम चार, स्वर्ग रोड, चावंड पाड़ी सहित अन्य कई क्षेत्रों में पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

क्याकहते हैं एक्सईएन

^मार्चमहीने में बुर्जा पंप हाउस से पानी की सप्लाई मालवीय नगर पंप हाउस तक पहुंचना शुरू हो जाएगी। इसके साथ ही शहर में पानी की प्रतिदिन की उपलब्धता में 80 लाख लीटर की बढ़ोतरी होगी। इसी के साथ शहर में पानी की समस्या से राहत मिलेगी। आधे से अधिक शहर को नए पंप हाउस से लाभ मिलेगा। विनयअग्रवाल, एक्सईएन, जलदाय विभाग, अलवर।

राहते कैसे: 340 लाख लीटर से बढ़कर प्रतिदिन 420 लाख लीटर हो जाएगी पेयजल सप्लाई

अलवर. जयसमंद बांध के पास बनाया गया पंप हाउस जिससे अलवर शहर में पानी की सप्लाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...