जौ के भाव में 25 रुपए की तेजी
कृषिउपज मंडी में जौ के भाव में 25 रुपए की तेजी आई। इसके अलावा अन्य जिंसों के भाव में स्थिरता बनी रही। व्यापारी महेंद्र गुप्ता और दीपचंद गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को जिंसों के भाव निम्न रहे।
जिंस भाव रुपए प्रति क्विंटल
गेहूं 1465 से 1525 तक
जौ 1350 से 1450 तक
चना 2625 से 2725 तक
बाजरा 1025 से 1100 तक
अरहर 3600 से 4000 तक
सरसों 3200 से 3600 तक
ग्वार 4800 से 5300 तक