तिल्ली, चने और सरसों के भाव में तेजी
अलवर। कृषिउपज मंडी में मंगलवार को तिल्ली, चने और सरसों तेजी आई मंगलवार से मंडी में नई फसल की सरसों की आवक भी शुरू हो गई। व्यापारी सुरेश जलालपुरिया के अनुसार भाव निम्न प्रकार रहे।
जिंस भाव रुपए प्रति क्विंटल
गेहूं 1590 से 1725
जौ 1325 से 1425
बाजरा 1340 से 1380
चना 4150 से 4350
सरसों बारिश प्रभावित 3500 से 4200
सरसों अच्छी क्वालिटी 3800 से 4400
सरसों नई फसल की सरसों 3200 से 3600
तिल्ली 4900 से 5300